फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हादसा: नहर किनारे पलटी श्रद्धालुओं की जीप, दो महिलाओं समेत चार की मौत, एक बच्चा बहा

Fri, 24 May 2024 05:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पायल के गांव निजामपुर के रहने वाले 16 लोग बाबा वडभाग सिंह माथा टेकने गए थे। ये लोग महिंद्रा पिकअप बोलेरो में थे और इनमें 4 बच्चे भी थे। माथा टेक कर जब ये लोग लौट रहे थे, तब सुबह करीब 7 बजे झाड़ साहिब के पास इनकी गाड़ी नहर में गिर गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना के नजदीकी क्षेत्र समराला के गांव झाड़ साहिब के पास श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा बोलेरो गाड़ी रोपड़ नहर में गिर गई। इस हादसे में दो बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, एक बच्चा पानी में बह गया। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान महिंदर कौर (68), उनकी बेटी करमजीत कौर (47) और गगनजोत कौर (15) के रूप में हुई है। वहीं, पानी में बही एक लड़की का शव बरामद किया गया है। हालांकि, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सुखप्रीत सिंह (7) का बह जाने के बाद से कुछ अता-पता नहीं है। घायलों की पहचान अमनप्रीत कौर निवासी सिहोडा, सरुप सिंह निवासी चीमा, प्रीतपाल कौर निवासी सिहोडा, रूप सिंह निवासी लद्धड़, संदीप कौर, प्रवीण कौर दोनों निवासी निजामपुर, बलजिंदर सिंह निवासी सिहोड़ा, सुखबीर कौर, ज्ञान कौर दोनों निवासी निजामपुर, मनप्रीत कौर निवासी डांगो, जीवन सिंह निवासी सिहोड़ा और गुरप्रीत सिंह निवासी निजामपुर के तौर पर हुई।

जानकारी के अनुसार, पायल के गांव निजामपुर के रहने वाले 16 लोग बाबा वडभाग सिंह माथा टेकने गए थे। ये लोग महिंद्रा पिकअप बोलेरो में थे और इनमें 4 बच्चे भी थे। माथा टेक कर जब ये लोग लौट रहे थे, तब सुबह करीब 7 बजे झाड़ साहिब के पास इनकी गाड़ी नहर में गिर गई।
विज्ञापन


ड्राइवर का कहना है कि गाड़ी के आगे से एकदम से एक बाइक निकली। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी नहर में गिर गई। हादसे के बाद समराला और चमकौर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए। उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और गाड़ी निकालने के लिए क्रेन मंगाई। उसकी मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया। साथ ही पिकअप में सवार लोगों को भी नहर से निकालकर सड़क पर लाए। यहां घायलों को लोगों ने पानी पिलाया और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। सभी घायलों को चमकौर साहिब के अस्पताल में ले जाया गया है। वहां सभी का उपचार जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें