फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna: नई वार्डबंदी पर भड़के पूर्व मंत्री गुरकीरत कोटली, आप सरकार पर वोटों से छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 01 May 2026 09:03 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने चेतावनी दी कि अगर 5 तारीख तक सुनवाई नहीं हुई, तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और इस धांधली को कानूनी तौर पर चुनौती देंगे।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते गुरकीरत सिंह कोटली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना की वार्डबंदी अब बड़े राजनीतिक विवाद का रूप लेती जा रही है। पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने पंजाब सरकार और प्रशासन पर सीधा हमला बोला है। कोटली ने आरोप लगाया कि वार्डबंदी में खुला “खेल” किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने समर्थकों के वार्डों में वोटरों की संख्या जानबूझकर कम रखी, जबकि अन्य विरोधी दलों के वार्डों में तीन गुना तक मतदाता जोड़ दिए गए।
विज्ञापन

 
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं के घरों की वोटें तक गायब कर दी गईं और कई इलाकों को जबरन दूसरे वार्डों में ट्रांसफर कर दिया गया। कोटली ने प्रशासन पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए कहा कि एतराज देने के बावजूद रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम खन्ना की ओर से कोई जवाब नहीं आया। 

उन्होंने कहा कि सरकार हमारी बढ़ती ताकत से डर गई है, इसलिए इस तरह की साजिश रची जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 5 तारीख तक सुनवाई नहीं हुई, तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और इस धांधली को कानूनी तौर पर चुनौती देंगे।
विज्ञापन


वहीं रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम खन्ना स्वाति टिवाणा ने कहा कि सभी दलों के हमारे पास एतराज पहुंच चुके हैं। कानून के हिसाब से जो एतराज सही होंगे, उनका समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें