फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय वेतनमान लागू करने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों के साथ दोहरे व्यवहार को बताया अन्यायपूर्ण
विज्ञापन

मलिक ने कहा- भाजपा की सरकार बनने पर नोटिफिकेशन रद्द कर सभी कर्मचारियों को समान वेतनमान दिया जाएगा।
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने पंजाब में 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों पर केंद्रीय वेतनमान लागू करने का विरोध किया है। उन्होंने भगवंत मान सरकार से इस नोटिफिकेशन को रद्द कर सभी कर्मचारियों को समान वेतनमान देने की मांग की।
मलिक ने कहा कि एक ही राज्य में कर्मचारियों के लिए दो अलग-अलग वेतनमान लागू करना अन्यायपूर्ण है। 17 जुलाई 2020 से पहले भर्ती कर्मचारियों को पंजाब के वेतनमान दिए जा रहे हैं, जबकि इसके बाद भर्ती हुए कर्मचारियों पर केंद्रीय वेतनमान लागू हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जारी इस अधिसूचना को मान सरकार भी जारी रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलिक ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता रोककर और केंद्रीय वेतनमान लागू कर उनका आर्थिक नुकसान कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर 17 जुलाई 2020 की अधिसूचना रद्द कर सभी कर्मचारियों को समान वेतनमान दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें