फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: महिला इंटीरियर डिजाइनर से छेड़छाड़ गला घोंटने की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। महानगर में 27 वर्षीय महिला इंटीरियर डिजाइनर ने जिम संचालक शिवा सचदेवा पर छेड़छाड़, मारपीट और गला घोंटने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2025 में जिम ज्वाइन करने के दौरान उसकी पहचान आरोपी से हुई थी। दोनों मिलकर इवेंट और पार्टियों का आयोजन करने लगे, लेकिन महिला अलग से काम करना चाहती थी। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
महिला ने बताया कि सात नवंबर की रात कैफे में दिवाली पार्टी के दौरान करीब डेढ़ बजे आरोपी उसे बालकनी में ले गया। वहां साथ काम करने से इन्कार करने पर उसने बाजू मरोड़ी, बाल खींचे और गला घोंटने की कोशिश की। थाना डिवीजन नंबर पांच के एसएचओ हमराज सिंह चीमा ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें