फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी छात्रा को गोली मारकर नौ हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त की जन्मदिन पार्टी खत्म करने के बाद अपनी बहन पास जा रही विदेशी छात्रा को तड़के चार बजे अज्ञात लुटेरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उससे नौ हजार की नकदी और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। सूचना पर थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने साउथ अफ्रीका के तंजानिया निवासी मेगांजा जेनिट कॉमन रोगन की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कॉमन रोगन ने पुलिस को बताया कि वह जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। उसकी बहन फिरोजपुर रोड स्थित एक होटल में ठहरी हुई है। उसे मिलने के लिए वह गई थी। इसी दौरान हैदराबाद से उसे फोन आ गया कि उसके दोस्त का जन्मदिन है और कंपनी देने के लिए कोई नहीं है। वह उसके पास चली जाए। फोन आने के बाद वह दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में चली गई। सारी रात दोनों ने पार्टी की। सुबह चार बजे वह वापस जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे घेर लिया और गोली मार कर उसे नकदी और सामान लूट लिया। जांच अधिकारी एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। जिस जगह वारदात हुई है वहां कोई सीसीटीवी भी नहीं है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें