फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : खाली प्लॉट में बैठकर बना रहे थे लूट की योजना, पुलिस ने हथियारों समेत पांच बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। खाली प्लाट में हथियारों के साथ बैठ धागा फैक्टरी लूट की योजना बना रहे पांच आरोपियों को सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को साहनेवाल के गांव पाहवा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक कार, एक मोटरसाइकिल और तेजधार हथियार बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने राम नगर निवासी सुखवीर सिंह, गणपति कालोनी निवासी कुलदीप शर्मा, कंगनवाल निवासी गौरव कुमार, राम नगर निवासी राजू और महादेव नगर निवासी राज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हथियार दिखाकर आरोपी लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। इस समय भी आरोपी खाली प्लाट में बैठे लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर ली। आरोपियों ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह से काबू आ गए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ट्रांसफार्मर उतारकर उसमें से तांबा निकाल कर बेच देते थे। इसके साथ-साथ आरोपी अब बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी धागा फैक्टरी को लूटने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है कि उनके साथ और कितने लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें