फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: जमीन विवाद में फायरिंग, युवक के पेट में लगी गोली

Wed, 07 Oct 2026 11:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। सिधवां बेट के गांव मद्देपुर में जमीन के पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। धान की फसल काटने को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई।
शिकायतकर्ता गुरमीत कौर ने बताया कि उसका अपने जेठ बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू से जमीन विवाद है। संदीप सिंह उर्फ सीपा उसके जेठ का समर्थन करता था और फसल काटने की धमकी देता था। 4 अक्तूबर की शाम गुरमीत कौर, अभिषेक शर्मा और अन्य घर जा रहे थे। तभी संदीप सिंह, अमनदीप सिंह, गुरदेव सिंह, बलविंदर सिंह, सुरजीत कौर सहित करीब 10 अज्ञात लोगों ने उनका रास्ता रोका। आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। संदीप सिंह ने पिस्तौल निकालकर कई फायर किए।
विज्ञापन

एक गोली अभिषेक शर्मा के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें