फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई फायरिंग, विधायक के दो गनमैन पर केस

Mon, 23 Jun 2014 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के दो गनमैन ने शनिवार देर रात कोट मंगल सिंह इलाके में नशे की हालत में सरकारी हथियार से हवा में फायरिंग की।
विज्ञापन



जब इस बात का पता विधायक बैंस को चला तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विधायक बैंस की शिकायत पर उनके गनमैन हेड कांस्टेबल गुरतार सिंह और हेड कांस्टेबल गुरजोत सिंह के खिलाफ हवा में गोली चला कर दहशत फैलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन




विधायक सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक दोनों आरोपी उनके गनमैन हैं। शनिवार देर रात आरोपी नशे में थे। उनके पास सरकारी एके-47 है। आरोपियों ने अपने हथियारों से हवा में गोली चला दी। किसी तरह दोनों गनमैनों को काबू किया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना डाबा के एसएचओ इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद हथियार कब्जे में ले लिए हैं। दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें