फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा वेस्ट गोदाम में भीषण आग

Fri, 12 Feb 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
टिब्बा रोड स्थित दो नंबर टावर लाइन के पास कपड़ा वेस्ट गोदाम में शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे आग लग गई।
विज्ञापन


आग से गोदाम में पड़ा लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक का कहना है कि फैक्टरी में लाखों का माल था।

गोदाम मालिक इरशाद मोहम्मद ने बताया कि उनका कपड़ा वेस्ट, कॉटेन वेस्ट का काम है। उन्होंने गोदाम में लाखों का माल भरा हुआ था। रोजाना की तरह वह वीरवार देर रात गोदाम को ताला लगाकर अपने घर चले गए। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने उन्हें इसकी सूचना दी। जब उन्होंने शटर खोला तो आग पूरी तरह फैल चुकी थी। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलते ही एक-एक कर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच र्गइं। उन्होंने आग पर काबू पाना शुरू कर किया। साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद पता चला कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें