फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

विज्ञापन
लुधियाना के स्लेम टाबरी स्थित कबाड़ के गोदाम में लगी आग। - फोटो : LUDHIANA
विज्ञापन
लुधियाना। सलेम टाबरी के मोहल्ला पीरूबंदा इलाके में रविवार सुबह कबाड़ के एक गोदाम में भयंकर आग लग गई। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचित किया गया। सूचना मिलते ही एडीसीपी वन दीपक पारिक के साथ निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी एक-एक कर वहां पहुंचीं। 32 गाड़ी पानी डालकर करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग से लाखों का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहल्ला पीरुबंदा में कबाड़ का गोदाम है। वहां पर स्क्रैप को कंप्रेस करने के साथ-साथ तोड़फोड़ भी की जाती है। रविवार को भी गोदाम की पहली मंजिल पर मशीन से स्क्रैप कंप्रेस किया जा रहा था। इसी दौरान मशीन से निकली चिंगारी से वहां पड़े सामान को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। आसपास के घरों की छतों पर धूप सेक रहे लोग भी घबरा गए और आग पर काबूू पाने की कोशिश करने लगे लेकिन कामयाब नहीं हो सके। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने चक्कर लगाकर 32 गाड़ी पानी डाला। तब जाकर पानी की आग पर डाली और तीन घंटे बाद आग परप काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें