फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब एग्रो के गोदाम में आग, लाखों का गेहूं राख

Mon, 25 Apr 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
विज्ञापन
लुधियाना में सरकारी खरीद एजेंसी पंजाब एग्रो के गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रायकोट रोड पर स्थित सरकारी खरीद एजेंसी पंजाब एग्रो के गोदाम के अंदर बिना ढके रखे गेहूं में सोमवार सुबह करीब दस बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने की सूचना मिलते ही एसडीएम पश्चिमी रिचा, नायब तहसीलदार रछपाल सिंह, उप पुलिस कप्तान अजय राज सिंह और इंस्पेक्टर सिद्धांत कपिला मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पंजाब एग्रो के गोदाम में लगी आग ने गेहूं के दस चक्कों को अपनी चपेट में ले लिया। वहां काम कर रहे मजदूरों ने आग पर पानी डालने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। सूचना पाकर पहुंचे इंस्पेक्टर सिद्धांत कपिला ने जगरांव, लुधियाना और हलवारा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक गोदाम के ऊपर से न तो कोई बिजली का तार गुजरता है और न ही वहां कोई बिजली कनेक्शन है।

आग लगने के कारणों की जांच के लिए पंजाब एग्रो के जिला इंचार्ज जगतार सिंह अपनी टेक्निकल टीम के साथ पहुंचे। इंस्पेक्टर कपिला ने कहा कि एक चक्के में गेहूं की 31 सौ बोरी लोड होती है। दस चक्कों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिला प्रशासन की तरफ से भी आग लगने की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें