फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में होजरी फैक्टरी में आग, सौ गाड़ियों ने पाया काबू

Fri, 18 Mar 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लु‌धियाना में फैक्‍टरी में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती जोधेवाल स्थित गुरु विहार कालोनी में वीरवार रात करीब साढ़े 12 बजे युवराज इंडस्ट्री में भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया।
विज्ञापन


जिस समय आग लगी थी, फैक्टरी में दो मजदूर सो रहे थे। वह तुरंत फैक्टरी से बाहर भाग गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों की करीब साढ़े छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एक-एक गाड़ी ने पानी के लिए दस-दस चक्कर लगाए। आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। आग लगने से फैक्टरी में पड़ा सारा सामान जल कर बुरी तरह से खाक हो गया।

फैक्टरी मालिक राहुल वर्मा ने कहा कि वीरवार रात को वह फैक्टरी बंद कर अपने घर चले गए थे। उनकी गुरु विहार में चार मंजिला फैक्टरी है। विजय कुमार और विनय कुमार फैक्टरी की रखवाली करते हैं और वहीं पर सोते हैं। रात करीब साढ़े 12 बजे फैक्टरी की पहली मंजिल पर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। पड़ोसियों ने तुरंत विजय और विनय को जगाया और उन्हें फैक्टरी से बाहर निकाला।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी फैक्टरी मालिक को दी। आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। देखते ही देखते आग दूसरी और तीसरी मंजिल पर पहुंच गई। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। राहुल के अनुसार उनकी फैक्टरी में रेडीमेड गारमेंट तैयार होता है। आग लगने की वजह से फैक्टरी में पडे़ रेडीमेड कपड़े, मशीनें और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें