फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कई खुशी तो कई जगह गम दे गई दिवाली, लुधियाना में दो दिन में 78 जगह पर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
31 अक्तूबर की रात 25 तो 1 नवंबर की रात 53 जगह आग से नुकसान, फायर विभाग रहा सड़कों पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। दीपों का त्योहार दीपावली कई जगह खुशी लेकर आया तो कहीं गम दे गया। इस बार लोगों ने दो दिन दिवाली मनाई। 31 अक्तूबर और एक नवंबर को मनाई गई दिवाली के दौरान 78 जगहों पर आग लग गई। इनमें घर, फैक्टरी, खाली प्लाट, दुकानें और अन्य जगह शामिल है। 31 अक्तूबर की रात को 25 जगहों पर आग लगी तो एक नवंबर को 53 जगहों पर आग लगी। कई जगहों पर आग इतनी ज्यादा थी कि सामान जल कर पूरी तरह से राख हो गया। फार विभाग की टीमें दिवाली वाली दोनों रात को घरों से बाहर रहे और आग बुझाने में अपनी ड्यूटी निभाते रहे। गांव जरखड़ में जहां प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई तो टिब्बा रोड पर एक प्लास्टिक के छोटे गोदाम में आग लग गई। वहीं गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में एक बेकरी में इतनी भयानक आग लगी कि दुकान के अंदर के भी सामान नहीं बचा। वहीं बर्तन की दुकान में भी सारा सामान खाक कर दिया। आग का पता चलते ही फायर विभाग की गाड़ियां भी हार्न बजाते हुए तुरंत पहुंचाने का काम कर रही थी।
गुरु अर्जुन देव नगर स्थित सन्नी बेकरी के नाम से मशहूर दुकान में देर रात को अचानक से आग लग गई। दुकान मालिक सन्नी ने बताया कि पूरा परिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे दुकान से सामान समेटने के बाद घर गए है। करीब आधे घंटे बाद दुकान में अचानक से आग लग गई।
विज्ञापन

उधर, देर रात घग्गर की चक्की के सामने एक बर्तन की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के सदस्यों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया जिससे काफी नुकसान हुआ, घर का सारा सामान नष्ट हो गया। आग पर काबू पाने के लिए नौ से 10 गाड़ियां आईं।
विज्ञापन

इसी तरह शहर में पुलिस लाइन में भी भीषण आग लग गई। शहर के सेक्टर 32 स्थित एलआईजी फ्लैट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सिलेंडर फट गया। टिब्बा रोड की गुरमेल पार्क नजदीक प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। इसके अलावा 17 घर, 21 प्लाॅट और ग्राऊंड, 18 गोदाम, तीन कार, आठ दुकानें, एक मोटरसाइकिल और अन्य वारदातें सामने आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें