फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री मनप्रीत बादल लोगों से मिलते ही नहीं : सुखबीर

विज्ञापन
बठिंडा में जनसभा के दौरान मंच पर मौजूद सुखबीर सिंह बादल व अन्य। संवाद - फोटो : BATHINDA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। निगम चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए मंगलवार को बठिंडा पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने प्रदेश के वित्त मंत्री और अपने चचेरे भाई मनप्रीत बादल पर तीखा सियासी हमला किया। उन्होंने कहा मनप्रीत तो लोगों से मिलते तक नहीं हैं। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताया तो वह भी मनप्रीत बादल की तरह लोगों ने नहीं मिलेंगे।
वार्ड नंबर 37 में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम बादल ने कहा कि उनकी सरकार ने जनता के हित में कई योजनाएं शुरू की थीं। कांग्रेस सरकार ने लोगों को मिलने हर सुविधा को पिछले चार वर्षों से बंद कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बनाने के लिए कैप्टन ने झूठी कसम खाई और अब निगम चुनाव जीतने के लिए खजाना मंत्री एवं सरकार के अन्य मंत्री लोगों से झूठे वादे कर रहे। अब आम लोग कांग्रेस की खोटी नीयत को पहचान चुके है।
विज्ञापन

बादल ने एलान किया कि अगली सरकार शिअद की बनती है तो शहर के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला को अहम मंत्री पद दिया जाएगा। बादल ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम चुनाव में कांग्रेस नेताओं की ओर से शिअद प्रत्याशियों को मामले दर्ज करने की धमकियां दी जा रही और उनके पोस्टर फाडे़ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले दर्ज करने से नहीं, लोगों का दिल जीतने से चुनाव में जीत मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें