फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: झोटा को अंतिम विदाई, अस्थियां खेत में दबाईं

Mon, 09 Nov 2026 07:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
तिकोनी चौक पर चल रहा धरना खत्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। नशा विरोधी परविंद्र झोटा को उनके पैतृक खेतों में अंतिम विदाई दी गई। 26 दिन बाद दिवाली के दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। उनकी अस्थियां खेत में ही दबाकर एक पौधा लगाया गया।
परविंद्र झोटा की हत्या मानसा में गोलियां मारकर की गई थी। पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर फूलों से सजी एंबुलेंस से मानसा लाया गया। रास्ते में कई जगहों पर लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। मानसा पहुंचने पर उनका पार्थिव शरीर उनके घर ले जाया गया। वहां परिवार और रिश्तेदारों ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद फूलों से सजी ट्रैक्टर-ट्राॅली में रखकर शहर में अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान परविंद्र झोटा अमर रहे के नारे लगाए गए। झोटा के पिता भीम सिंह ने मानसा के लोगों से एकजुट होकर संघर्ष में साथ खड़े होने की अपील की। भीम सिंह ने कहा कि अगर लोगों ने आवाज नहीं उठाई तो नौजवानों को झूठे मामलों में फंसाया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के तबादले तक भूख हड़ताल जारी रखने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम सिंह की भूख हड़ताल खत्म :
भीम सिंह ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। शहर के तिकोनी चौक पर चल रहा धरना भी उठा लिया गया है। भीम सिंह और एसजीपीसी सदस्य गुरप्रीत सिंह झब्बर ने परविंद्र झोटा के श्रद्धांजलि समारोह की जानकारी दी। झोटा का भोग समागम 15 नवंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो (बठिंडा) में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें