फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर किसानों पर केस दर्ज करना गलत : चन्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरिंडा। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई की बजाय आर्थिक मदद देने की मांग की।
चन्नी ने अपनी प्रेसवार्ता में कहा कि पराली जलाने के मामलों में हजारों किसानों पर केस दर्ज करना और जुर्माना लगाना गलत है। भगवंत मान सरकार ने किसानों को पराली न जलाने के बदले 1500 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का वादा किया था। केंद्रीय समिति ने भी किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ पराली प्रबंधन के लिए आर्थिक सहायता की सिफारिश की थी। इसके बावजूद सरकारों ने किसानों की मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी किसानों पर डालना उचित नहीं है। चन्नी ने मानसा में कुछ दिन पहले दलजीत सिंह की मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने नशे की ओवरडोज से हुई मौत को हत्या का रूप देने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चन्नी ने प्रांतीय सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के हाल ही में घोषित परिणामों में बड़े घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर यह परीक्षा रद कर दोबारा पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को श्री चमकौर साहिब से साइकिल यात्रा शुरू की जा रही है। सोनिया गांधी द्वारा लिखी गई किताब के संबंध में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए चन्नी ने कहा कि उन्होंने अभी किताब पूरी तरह नहीं पढ़ी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वर्ष 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार और सिख कत्लेआम की घटनाएं बिल्कुल गलत थीं। उस समय की सरकार और कांग्रेस पार्टी के फैसले भी गलत थे। कांग्रेस पहले भी कई बार इन घटनाओं के लिए माफी मांग चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें