संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। प्रैक्टिकल की कापी लेने गई नाबालिग छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक बहला फुसला कर अपने दोस्त के घर ढोलेवाल इलाके में ले गया और दुष्कर्म किया। शिकायत देने पर थाना डिवीजन छह पुलिस कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिवार ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान ट्यूशन टीचर सन्नी और उसके दोस्त साहिल के तौर पर हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा के मां ने बताया उसकी बेटी इलाके के एक स्कूल में पढ़ाई करती है और आरोपी सन्नी के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है। उसकी बेटी आठ मार्च को आरोपी के घर से प्रैक्टिकल की कापी लेने के लिए गई थी।
आरोपी उसे बहला फुसला कर अपने साथ ढोलेवाल इलाके में रहने वाले अपने दोस्त साहिल के घर ले गया। आरोपी ने साहिल के परिजनों को उन्होंने बताया कि वह दोनों शादी करने वाले है और आज रात को उनके घर रहेंगे।
आरोपी ने सारी रात पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन ट्यूशन टीचर सन्नी ने पीड़िता को घर के पास छोड़ा और धमकियां दी कि इस बारे में किसी को कुछ न बताए।
जब परिजन थाने गए तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शन किए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।