लुधियाना। शिमलापुरी इलाके में स्थित माता नैना देवी के मंदिर में बेखौफ चोर गिरोह के सदस्यों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि चोर मंगलवार देर रात को मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और मंदिर में पड़ी तीन गुल्लक के साथ 45 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए।
घटना का पता उस समय चला जब मंदिर के पुजारी सुबह आए तो गेट का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि तीन आरोपी मंदिर में ताला तोड़कर दाखिल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद