फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह खन्ना से गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 07:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाब सिद्धू फायरिंग केस में बरनाला पुलिस ने पकड़ा, पेशी से ही उठाया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। बरनाला पुलिस ने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के पिता सौदागर सिंह को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर हुई फायरिंग के मामले से जुड़ी है। सौदागर सिंह को वीरवार को खन्ना से हिरासत में लिया गया। सौदागर सिंह वीरवार को खन्ना के प्रेम वैष्णो ढाबे पर हुई फायरिंग के मामले में अदालत में पेशी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बरनाला पुलिस की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। खन्ना सिटी थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और थाने में डीडीआर दर्ज की गई। बाद में बरनाला पुलिस सौदागर सिंह को अपने साथ बरनाला ले गई। यह गिरफ्तारी 12 सितंबर की रात गुलाब सिद्धू के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में की गई है। सौदागर सिंह की भूमिका पर विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। खन्ना सिटी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।
विज्ञापन

पूर्व के मामले और जांच
इससे पहले खन्ना इलाके में फायरिंग और रंगदारी से जुड़े मामलों में शगनप्रीत सिंह के माता-पिता को भी गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने इन मामलों को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने हाल ही में खन्ना पुलिस के तीन मामलों की जांच डीआईजी स्तर के अधिकारी से करवाने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के अगले ही दिन सौदागर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। बरनाला पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है ताकि गुलाब सिद्धू के घर हुई फायरिंग में उनके कनेक्शन का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें