फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: ससुर और ताया ससुर ने बहू पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, उपचाराधीन

Tue, 23 Dec 2025 11:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राॅपर्टी को लेकर चल रहा विवाद, आरोपी बहू से घर खाली कराना चाहते हैं
विज्ञापन

डिवीजन तीन पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश है जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर के बेजमिन रोड स्थित नौलखा गार्डन काॅलोनी इलाके में प्राॅपर्टी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई के साथ मिल अपनी ही बहू पर खाना बनाते समय ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे विवाहिता का शरीर जलने लगा और उसने इसकी जानकारी पारिवारिक सदस्यों को दी।
सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन तीन की पुलिस भी पहुंची। नौलखा गार्डन काॅलोनी इलाके में रहने वाले गुड़िया की शिकायत पर थाना डिवीजन तीन पुलिस ने उसके ससुर संजय जैन और उसके भाई रजनीश जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता गुड़िया पत्नी अक्षित जैन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह परिवार के साथ नौलखा गार्डन कॉलोनी में रहती है। उसके ससुर संजय जैन और ताया ससुर रजनीश जैन घर के नीचे वाले हिस्से में रहते हैं। आरोपियों के साथ प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपी काफी समय से उसे घर खाली करने के लिए परेशान कर रहे थे और आए दिन झगड़ा करते थे। गुड़िया ने पुलिस को बताया घटना 21 दिसंबर सुबह वह रसोई में काम कर रही थी तभी आरोपियों ने उस पर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इसके कुछ समय बाद ही उसका शरीर जलने लगा और दर्द होने लगा। इसके बाद उसने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी और पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संजय जैन और रजनीश जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें