संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार तीन आरोपियों को काबू कर तीन किलो 72 ग्राम हेरोइन बरामद की है। उक्त हेरोइन की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये मंगवाई गई थी।
सीआईए स्टाफ जगरांव की टीम ने गुरुसर काउंके के पास नाकाबंदी के दौरान स्कॉर्पियो सवार तीन आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ रोमी निवासी जनता नगर, लुधियाना, पवन कुमार निवासी अजीत नगर, लुधियाना, बचिंतर सिंह निवासी गांव आसल, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिय है।
एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि गिरोह का सरगना अमनदीप सिंह एक बेहद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ असलहा एक्ट सहित कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अमनदीप नशा तस्करी और असलहा एक्ट के एक मामले में पहले से ही वांटेड चल रहा था।