थाना केनाल कालोनी पुलिस महिला की शिकायत पर छह वर्षीय पुत्र को अगवा करने के आरोप में पिता समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकात में विवाहिता कुलविंदर कौर ने बताया कि उसकी शादी दलजीत सिंह से करीब सात वर्ष पहले हुई थी। बाद में उनका आपस में झगड़ा रहने लगा था। इस पर वह अपने पति दलजीत से अलग छह वर्षीय बच्चे के साथ मायके नच्छतर नगर बठिंडा में रह रही थी। विवाहिता ने बताया कि शनिवार को उसका पति दलजीत सिंह अपने साथी वीरू सिंह और गोरा सिंह के साथ उसके घर में जबरन दाखिल हो गया और उसके बच्चे को अगवा कर ले गया। एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बच्चे को बरामद कर आरोपी पिता दलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वीरू सिंह, गोरा सिंह की तलाश की जा रही है।