फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप और सौतेली मां ने बच्चे की आंख में केमिकल डाल किया अंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता और सौतेली मां ने मिलकर आठ साल के मासूम बेटे की आंखों में केमिकल डाल कर अंधा कर दिया है। पीड़ित बालक का सीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की माने तो उसे आंखों से दिखना बंद हो गया है। पीड़ित बच्चे के ताया की शिकायत पर डिवीजन नंबर तीन पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सेंट थॉमस स्कूल निवासी शैलिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके भाई राजीव कुमार की पहली पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। लगभग तीन साल पहले उसने राधिका से साथ विवाह कर लिया है। पहली शादी से एक लड़का आशुतोष है, जिसके साथ दोनों अच्छा व्यवहार नहीं करते है। 9 जनवरी को अचानक वह उनके घर पर गया, वहां देखा कि आशुतोष की आंख पर कुछ जख्म के निशान थे। वह उसे तुरंत अपने साथ सीएमसी अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बताया इसकी आंख में कोई केमिकल गिरा है। जिससे इसकी एक आंख खराब हो चुकी है। बच्चे से पूछने के बाद उसे पता चला कि भाई राजीव कुमार और उसकी दूसरी पत्नी राधिका ने जानबूझ कर बच्चे की आंख में केमिकल गिराया है। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर हजूर लाल ने बताया कि आरोपी राजीव कुमार एक निजी दफ्तर में काम करता है। पुलिस ने उसे व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें