मृतक पुलिसकर्मी मनजीत सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : GOBINDGARH
जिला फतेहगढ़ साहिब के ब्लॉक खमाणों के गांव फरौर में एक पुलिसकर्मी और गांव भांबरी में एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। पुलिसकर्मी एसएसपी फतेहगढ़ साहिब की सुरक्षा में शामिल था और कई दिनों से बीमार था। डीएसपी खमाणों धर्मपाल चेची ने बताया कि कर्मचारी की पहचान मनजीत सिंह के तौर पर हुई है। कोरोना पीड़ित होने के बाद उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार रात को उनकी मौत हो गई।
इसी तरह खमाणों के भांबरी गांव में 77 वर्षीय बुजुर्ग भाग सिंह की मौत भी कोरोना से हुई है। डॉ. नरेश चौहान ने इसकी पुष्टि की। बुजुर्ग का पॉजिटिव होने के कारण डीएमसी लुधियाना में इलाज चल रहा था और रविवार रात को उनकी मौत हो गई। घटना के साथ जिले भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 24 हो गई है।