फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़ में लोहा पिघलाने वाली भट्टी में धमाका, 10 मजदूर झुलसे, छह गंभीर मजदूर चंडीगढ़ रेफर

विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल में फर्नेस इकाई में हुए धमाके में झुलसे मजदूर। - फोटो : GOBINDGARH
विज्ञापन
फोकल प्वाइंट इलाके स्थित टीसीजी फर्नेस में शनिवार की सुबह लोहा पिघलाने वाली भट्टी धमाका हो गया। इससे पिघलता लोहा गिरने से 10 मजदूर झुलस गए। छह मजदूरों को हालत गंभीर होने के चलते उन्हें सरकारी 32-सेक्टर अस्पताल चंडीगढ़ रेफर किया गया है। चार मजदूरों का इलाज सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में चल रहा है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. भूपिंदर सिंह ने बताया के हादसे में 65 से 90 फीसदी तक झुलसे छह मजदूर को चंडीगढ़ रेफर कर घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

फर्नेस इकाई के मालिक हरमेश जैन ने बताया के हादसा सुबह करीब 10:40 पर हुआ है। फर्नेस पर 10 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक भट्टी में धमाका होने के बाद पिघलता लोहा मजदूरों पर आ गिरा। इससे मजदूर झुलस गए। सभी को तुरंत अस्पताल लाया गया। सभी मजदूरों का इलाज उनकी ओर से करवाया जा रहा है। सिविल अस्पताल में दाखिल एक मजदूर के परिजन ने बताया कि हादसा भट्ठी में एक ट्रक के जैक के गिरने से हुआ है, जिसे भट्टी में धमाका हो गया और भट्टी पर काम कर रहे करीब 10 मजदूर जख्मी हो गए।
यह मजदूर हुए हैं जख्मी
जख्मी मजदूरों की पहचान नरेंद्र कुमार और उसके भाई अरुण कुमार पुत्र हरभजन लाल निवासी गांव अजनाली मंडी गोबिंदगढ़, मोइन पुत्र असीम गांव परहरिया जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश, इमरान पुत्र मोबीन खान गांव परहरिया जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश, ज्ञान प्रकाश पुत्र ऋषि राज निवासी पाखनपुर बाकरपुर जिला आंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश, सुखनंदन पुत्र ज्योतिष ठाकुर गांव दादपुर बिहार, अंगनी पुत्र बहोरीलाल फेजपुरा माजरा, माऊ, जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, सहोतिया पुत्र जाहिर, ज्ञान प्रकाश पुत्र ऋषि राज निवासी उत्तर प्रदेश, शहरयार खान पुुत्र जाहिर गांव परहरिया जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई।
विज्ञापन

ये मजदूर चंडीगढ़ रेफर किए गए
अंगनी, नरिंदर कुमार, सुखनंदन, सुरेंद्र कुमार, राम आधार, और शहरयार खान के नाम शामिल हैं।

मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल में फर्नेस इकाई में हुए धमाके में झुलसे मजदूर।- फोटो : GOBINDGARH

मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल में फर्नेस इकाई के हादसे में झुलसे मजदूरों को चंडीगढ़ पीजीआई ले ?- फोटो : GOBINDGARH

मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल में फर्नेस इकाई के हादसे में झुलसे मजदूर।- फोटो : GOBINDGARH

मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल में फर्नेस इकाई के हादसे में झुलसे मजदूर। गंभीर हालात में इन्हे?- फोटो : GOBINDGARH

मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल में फर्नेस इकाई के हादसे में झुलसे मजदूर।- फोटो : GOBINDGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें