फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में किसानों ने केंद्र सरकार को कोसा

विज्ञापन
संगरूर के महावीर चौक में चक्का जाम के दौरान मौजूद किसान और महिलाएं। संवाद - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
संगरूर। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने शनिवार को महावीर चौक पर दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्का जाम करके केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा लड्डा टोल प्लाजा, बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर कालाझाड़ टोल प्लाजा, मूनकटोहाना बैरियर चौक सहित कई जगहों पर चक्का जाम किया गया। महिलाओं की हिस्सेदारी ने किसान आंदोलन को मजबूती दी।
विज्ञापन

संगरूर में चक्का जाम के दौरान किरती किसान यूनियन यूथ विंग के कनवीनर भुपिंदर लौंगोवाल ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानून रद्द करने की बजाए किसान आंदोलन को असफल बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। किसान ऐसा किसी भी सूरत में होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन अब जनांदोलन का रूप चुका है। आंदोलन केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेने के लिए मजबूर कर देगा। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह अड़ियल रवैया छोड़कर कृषि कानून रद्द करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें