फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: किसानों को तिलहन खेती व प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिया

Fri, 06 Nov 2026 07:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। दो से छह नवंबर तक चले इस कार्यक्रम में किसानों को तिलहन फसलों की खेती, उत्पादन और प्रसंस्करण की वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराया गया।
पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 20 किसानों और महिला किसानों ने इस प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। पीएयू के निदेशक प्रसार शिक्षा मक्खन सिंह भुल्लर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कौशल विकास की एसोसिएट डायरेक्टर रुपिंदर कौर ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ तिलहन फसलों को शामिल कर अतिरिक्त आय अर्जित करने के अवसर देना था। उन्होंने यह भी कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती के साथ कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हो सकता है। प्रशिक्षण समन्वयक कुलवीर कौर ने विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए तिलहन फसलों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को इसे एक अतिरिक्त कृषि उद्यम के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने राया, सरसों, सूरजमुखी और मूंगफली की खेती की विधियां समझाईं। कीट नियंत्रण और रोग प्रबंधन के प्रभावी उपायों की भी जानकारी दी गई। तेल की गुणवत्ता और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा हुई। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को तिलहन प्रसंस्करण और गुणवत्ता जांच का व्यावहारिक अनुभव भी दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें