फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: मुआवजे की अनदेखी पर भड़के किसान, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 25 Aug 2026 05:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को लुधियाना के जगरांव पुल पर किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पंजाब सरकार की वादाखिलाफी और किसानों के सामान की कथित लूट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पुल पर ट्रॉली चोर लिखे बैनर और पोस्टर भी लगाए।
किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि 19 मार्च 2025 को शंभू और खनौरी सीमा पर चल रहे मोर्चे को सरकार ने साजिश के तहत समाप्त करवाया। शीर्ष नेताओं को बैठक के बहाने गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य कार्यकर्ताओं को पटियाला जेल भेजा गया। किसानों का कहना है कि उसी शाम सड़कों की लाइटें बंद कर उनका कीमती सामान, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य सामग्री लुटवा दी गई। कुछ ट्रॉलियां दिल्ली और विधायक गुरलाल घनौर के रिश्तेदारों के परिसरों से बरामद हुईं। कटी हुई ट्रॉलियां नाभा में नगर परिषद अध्यक्ष की कार्यशाला और एक सरकारी विश्राम गृह के मैदान में भी मिलीं। आंदोलनकारियों ने बताया कि सरकार ने नुकसान स्वीकार कर मुआवजा देने के लिए सूचियां मांगी थीं। किसान मजदूर मोर्चा ने कुल 3 करोड़ 77 लाख रुपये के नुकसान की सूची सौंपी लेकिन सरकार ने इस पर चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन बीकेयू (दुआबा) के मालवा जोन अध्यक्ष इंद्रवीर सिंह कादियां की अगुवाई में किया गया। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल ने भी इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। किसानों ने सरकार से जल्द मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें