फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डल्लेवाल का मरणव्रत शुरू: दो दिन से डीएमसी अस्पताल में भर्ती, नहीं खाया खाना, सांसद को मिलने से रोका

Wed, 27 Nov 2024 03:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपना मरणव्रत शुरू कर दिया है। वह दो दिन से अस्पताल में भर्ती। उन्होंने बुधवार को भी खाना नहीं खाया। 
विज्ञापन
लुधियाना के डीएमसी अस्पताल के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब-हरियाणा की सीमा पर स्थित खनौरी बॉर्डर पर मरणव्रत शुरू करने से पहले पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए गए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल डीएमसी अस्पताल में ही अपना मरणव्रत शुरू कर दिया है। दूसरे दिन भी जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कुछ भी नहीं खाया। मंगलवार को भी डॉक्टरों के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारी उन्हें खाने के लिए मनाते रहे, लेकिन किसान नेता ने कुछ भी खाने से मना कर दिया। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों और डॉक्टरों के दबाव के चलते उन्होंने सिर्फ पानी पिया था, लेकिन कुछ भी खाने के लिए साफ तौर पर मना कर दिया। 

विज्ञापन


उधर, मंगलवार की देर रात को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से फरीदकोट के निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा मिलने के लिए पहुंचे, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें किसान नेता से मिलने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद वह कुछ समय तक अस्पताल के बाहर ही रुके रहे और फिर वापस लौट गए। 

खनौरी बॉर्डर से मंगलवार की तड़के हिरासत में लिए गए जगजीत सिंह डल्लेवाल को प्रशासनिक अधिकारी डीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां भारतीय किसान यूनियन आजाद के राज्य प्रधान अमरजीत सिंह और गुरनाम सिंह जहानपुर सहित अन्य लोग मिलने के लिए पहुंचे थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें मिलने दिया था। वहां किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने उनके साथ सारी बातें की और जो प्लानिंग की जानी थी वह की। इसके बाद किसान नेता वहां से चले गए और इतना ही कहा कि सरकार धक्केशाही कर रही है। सरकार किसान अंदोलन को दबा नहीं सकती बल्कि इससे ओर भी किसानों की ताकत बढ़ेगी। 
विज्ञापन


बुधवार को भी डीएमसी अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी को भी किसान नेता के पास जाने की इजाजत नहीं दी गई। सिर्फ प्रशासनिक अधिकारी ही पहुंचे और उन्होंने किसान नेता से बात कर उन्हें कुछ खाने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कुछ भी खाने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें