फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधवा खुर्द के छप्पड़ से फिर मिले विस्फोटक

Sat, 14 Jun 2014 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव के गांव सिंधवा खुर्द के छप्पड़ से सफाई के दौरान शनिवार को एक हथगोला, एके-47 के 14 कारतूस, तीन डेटोनेटर और एक नौ एमएम की गोली मिली। छप्पड़ की सफाई के दौरान शनिवार को चौथी बार हथियारों की बरामदी हुई है।
विज्ञापन



इससे पहले चार जून को 14 हथगोले और एके-47 के 33 कारतूस बरामद किए गए थे। इसके बाद 10 जून को छप्पड़ से 11 हथगोले, एके-47 के 115 कारतूस मिले। 12 जून को तीन हथगोले, एके-47 के चार मैगजीन, 763 कारतूस और 260 डेटोनेटर, 150 तार वाले डेटोनेटर और छह किलो आरडीएक्स बरामद किया गया। सफाई के दौरान बार-बार छप्पड़ से हथियार मिलने पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे।



एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ का कहना है कि थाना सदर की पुलिस माहिरों की मौजूदगी में छप्पड़ की योजनाबद्ध तरीके से सफाई करा रही है। पुलिस ने छप्पड़ के कुछ हिस्से को अपने कब्जे में लेकर आधुनिक यंत्रों की मदद से पूरी सर्च करने के बाद ही मजदूरों को सफाई के लिए हैंडओवर किया। छप्पड़ से मिल रहे विस्फोटकों को माहिरों की देखरेख में भारी सुरक्षा प्रबंधों के बीच नष्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें