फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के दुष्प्रभाव बताए

Tue, 27 Oct 2026 06:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


बरनाला। विजिलेंस ब्यूरो यूनिट बरनाला की ओर से विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत अनाज मंडी बरनाला में आढ़ती एसोसिएशन के सहयोग से सेमिनार आयोजित किया गया। 26 अक्तूबर से 1 नवंबर तक चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की शृंखला के तहत आयोजित इस सेमिनार में लोगों को रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विजिलेंस ब्यूरो का सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन


सेमिनार में विजिलेंस ब्यूरो यूनिट बरनाला के इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की एंटी करप्शन एक्शन लाइन का हेल्पलाइन नंबर 9501200200 जारी किया गया है। इस नंबर के माध्यम से रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें एवं सूचनाएं दी जा सकती हैं। उन्होंने लोगों से भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में जानकारी विजिलेंस ब्यूरो तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें