प्रॉपर्टी विवाद से तंग आ चुके यूएस के एनआरआई और रिटायर्ड डेवलपमेंट अफसर
जसवंत सिंह ने मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल, डीजीपी पंजाब सुरेश
अरोड़ा सहित अन्य अधिकारियों से इच्छा मृत्यु की मांग की है।
उनका
आरोप है कि कुछ लोगों के साथ उनका प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। काफी समय
पहले पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था लेकिन आरोपी अपनी राजनीतिक
पहुंच के कारण बचते आ रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं।
पक्खोवाल
रोड स्थित शहीद करनैल सिंह नगर के रहने वाले जसवंत सिंह के मुताबिक वह
रिटायर्ड बीडीओ है और यूएस निवासी एनआरआई हैं। उनकी करीब दस करोड़ रुपये की
प्रॉपर्टी महानगर में है। जिसपर भू माफिया के कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ
है। आरोपियों ने उनकी जगह के जाली दस्तावेज तैयार कर उनकी जगह को हड़प
लिया। इसकी शिकायत उन्होंने थाना एनआरआई में की। जांच के बाद पुलिस ने
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी अपनी राजनीतिक पहुंच के चलते
बचते आ रहे हैं।
जसवंत ने आरोप लगाया कि आरोपी बार-बार इस मामले में
जांच लगवाए जा रहे है।ं जिस कारण पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही।
आरोपी उन्हें परेशान करने के लिए उनके दोस्तों और रिश्तेदारों के वाहन नंबर
नोट करने के बाद उनके एड्रेस पता करा लेते है और उन्हें परेशान करते हैं।
जसवंत सिंह के मुताबिक आरोपियों ने उनकी कोठी के मीटर भी उतरवा दिए। इससे
वह काफी परेशान हैं। उन्हें आरोपियों से अपनी जान का भी खतरा है।