फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध व्यापारिक बिल्डिंग पर चलाया बुलडोजर, कांग्रेसियों ने किया विरोध

Sun, 12 Jun 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में अवैध कब्जो को हटाते निगम के अधिकारी व अधिकारियों से बहस करते कांग्रेसी नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृष्णा नगर इलाके में बन रही नाजायज बिल्डिंग पर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने छुट्टी वाले दिन कार्रवाई की। पुलिस फोर्स के साथ नगर निगम की टीम ने बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाकर उसे गिरा दिया। नगर निगम की इस कार्रवाई का कांग्रेसी विधायक और पार्षदों ने जमकर विरोध किया। विरोध के बावजूद निगम टीम ने जेसीबी मशीन के साथ कार्रवाई की। इसके बाद निगम टीम ने डुगरी में भी बन रही एक बिल्डिंग की शटरिंग तोड़ दी। 
विज्ञापन


निगम की टीम रविवार सुबह ही एमटीपी कमलजीत कौर की अगुवाई में कृष्णा नगर पहुंची, जहां आस्था अस्पताल के साथ बन रही बिल्डिंग पर जेसीबी मशीन के साथ कार्रवाई की गई। निगम अधिकारियों ने कहा कि यह बिल्डिंग अस्पताल की है, जिसने रिहायशी नक्शा पास करवाया हुआ है और मौके पर व्यापारिक बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है।

शनिवार देर रात बिल्डिंग मालिक ने एक ओर मंजिल का लेंटर डाल दिया। शिकायत मिलने के बाद निगम के अफसर सुबह ही टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और जेसीबी के साथ लेंटर गिराना शुरू कर दिया। नगर निगम ने डुगरी इलाके में किंगविला के साथ बन रही नाजायज बिल्डिंग पर कार्रवाई की। इस बिल्डिंग का नक्शा खत्म हो चुका है और इसके बिल्डिंग मालिक लगातार निर्माण कर रहे हैं। 
विज्ञापन


निगम के खजाने को चूना लगाकर बिल्डिंग बायलाज को नजरअंदाज कर रही बिल्डिंग को बचाने के लिए कांग्रेसी विधायक सहित कांग्रेस के तीन पार्षद मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने नगर निगम की टीम का विरोध किया। निगम कार्रवाई की सूचना मिलते ही इलाका पार्षद पहुंचे। इसके बाद इलाके के कांग्रेसी विधायक अपने साथी पार्षद के साथ पहुंचे। और नगर निगम की टीम की तरफ से की जा रही कार्रवाई का विरोध किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें