फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: भट्टी रोड पर प्रवासी बुजुर्ग से 10 हजार रुपये की लूट

Thu, 03 Sep 2026 06:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्सर सवार दो युवक सामान खरीदने के बहाने पहुंचे थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

बठिंडा। शहर के भट्टी रोड पर वीरवार शाम करीब चार बजे एक प्रवासी बुजुर्ग से 10 हजार रुपये लूट लिए गए। पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बिहार निवासी बिदरेशी शाह भट्टी रोड पर बीड़ी-सिगरेट का खोखा लगाते हैं। बारिश के दौरान दो युवक उनके खोखे पर पहुंचे। एक युवक ने सामान खरीदने का बहाना किया। मौका मिलते ही उसने बिदरेशी की कमीज की जेब से नकदी निकाल ली। इसके बाद वे अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बल्लाराम नगर की तरफ भाग गए। पीड़ित बिदरेशी शाह ने बताया कि वह रेलवे टिकट बुक करवाने के लिए यह पैसे घर से लाया था। दिनदहाड़े हुई इस लूट से इलाके के दुकानदारों में दहशत है। इस वारदात ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें