फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में डीएसपी ने छोड़ी किसान यूनियन की प्रचार वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर। महापंचायत का प्रचार कर रही किसान यूनियन की वैन को थाने में बंद करने के विरोध में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के बैनर तले मूनक-टोहाना मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया गया। लहरा ब्लॉक के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह पिशौर के नेतृत्व में किसानों ने हरियाणा पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद डीएसपी ने किसान यूनियन से माफी मांगते हुए प्रचार वैन को छोड़ दिया।
विज्ञापन

पिशौर ने कहा कि 15 मार्च को जाखल मंडी हरियाणा में हो रही महापंचायत को लेकर उनके संगठन की वैन प्रचार कर रही थी। इसे टोहाना पुलिस ने थाने में बंद कर दिया था। इस संबंध में जत्थेबंदी के नेता डीएसपी टोहाना बीरम सिंह के पास गए। उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी को जिन दस्तावेजों का बहाना बनाकर बंद किया गया है वो गाड़ी में हैं। लाइसेंस गाड़ी के चालक के पास है लेकिन डीएसपी ने उसे दुर्व्यवहार किया। इस मौके पर बहादर सिंह भुटाल खुर्द, बलविंदर सिंह मनियाना, हरजिंदर सिंह नंगला, बिंदर सिंह खोखर, रिंकू मूनक, बलजीत सिंह गोबिंदगढ़ जेजियां, रामा ढींढसा, करनैल सिंह गनोटा, शिवराज सिंह गुरने कलां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें