फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नशे में धुत कार चालक ने कई वाहनों को रौंदा, पांच घायल

Sat, 05 Sep 2026 06:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर के शिवपुरी इलाके में एक बेकाबू कार चालक ने जमकर तबाही मचाई। तेज रफ्तार कार ने कई राहगीरों और वाहनों को टक्कर मारी जिसमें चार से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक नशे की हालत में था और लगातार हूटर बजाकर दहशत पैदा कर रहा था। उसने पहले एक रिक्शा चालक को टक्कर मारी, फिर एक ऑटो और कई बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवारों और एक ई-रिक्शा चालक को गंभीर चोटें आईं। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के वक्त मौके से गुजर रहे सुखविंदर सिंह गिल ने अन्य लोगों की मदद से कार को रोका। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए चालक को पकड़ लिया। सोनू गिल नामक एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार चालक नशे में लग रहा था। चालक के पास लाइसेंस भी नहीं था। सूचना मिलने पर पीसीआर कर्मी और थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें