कीरतपुर साहिब। थाना कीरतपुर साहिब पुलिस ने मां-बेटे को 1200 प्रतिबंधित गोलियाें समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक कलौतरा और राधिका निवासी सिंहपुरा थाना लंबागांव जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया के राधिका का फिलहाल को कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं है, जबकि अभिषेक पर चरस का मामला दर्ज है।
थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें प्रतिबंधित गोलियों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब चौक में नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान रूपनगर की तरफ से आ रही लाल रंग की कार को रोकने का इशारा किया तो वह पीछे मुड़ने लगे। तलाशी लेने पर गाड़ी के डैशबोर्ड से 1200 मोमोलिट की प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुईं। इसके बाद मां-बेटे पर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया गया।