फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagraon: सरकारी अस्पताल से फरार हुआ नशा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, सेम नाले के पुल के पास छिपा बैठा था

Sat, 17 Jan 2026 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

आरोपी इमरजेंसी वार्ड में बनी एक छोटी खिड़की से छलांग लगाकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल चुका था।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव में सरकारी अस्पताल से इलाज के दौरान फरार हुआ नशा तस्कर सुक्खा आखिरकार थाना सिटी की पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी कोठे खजूरा के सेम नाले पुल के पास छिपा बैठा था। गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बस स्टैंड चौकी में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज शमिंदरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को आरोपी सुक्खा को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। इस दौरान आरोपी ने खुद को बीमार बताया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करते हुए ग्लूकोज़ चढ़ाया और ताकत के टीके लगाए। वहीं, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी इमरजेंसी वार्ड के बाहर बैठे रहे। जैसे ही आरोपी की तबीयत में सुधार हुआ, उसने इमरजेंसी वार्ड में बनी एक छोटी खिड़की से छलांग लगाकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल चुका था।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया। आखिरकार सूचना मिली कि आरोपी कोठे खजूरा के सेम नाले पुल के पास छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें