फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली प्लाट में बने छप्पड़ में डूबे दो बच्चे

Tue, 26 Jul 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
drowned
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए फोकल प्वाइंट इलाके में स्थित एक खाली प्लाट में बने छप्पड़ में दो मासूम नहाने उतरे। गहराई ज्यादा होने के कारण दोनों पानी में डूब गए और कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही इलाके के लोग खाली प्लाट में इकट्ठा हो गए। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल और चौकी कंगनवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को छप्पड़ से बाहर निकलवाया। दोनों बच्चों की पहचान रोहित कुमार (8) और करण कुमार (6) के रुप में हुई है। 

थाना साहनेवाल के अधीन आती चौकी कंगनवाल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने कहा कि दोनों बच्चे बिहार के जिला सीवान और पटना के रहने वाले थे। दोनों के पिता यहां अलग-अलग फैक्टरी में मजदूरी करते है और एक ही बेहड़े में रहते थे।
विज्ञापन


सोमवार शाम को दोनों बच्चे खेलते हुए पास ही स्थित एक खाली प्लाट में चले गए। वहां पर किसी ने गहरा गड्डा खोद रखा था। जहां पर पूरे प्लाट का बारिश का पानी इकट्ठा हो गया। बच्चों को पानी की गहराई के बारे में पता नहीं था। दोनों खेलते हुए पानी में उतर गए और डूब गए। देर शाम घर न पहुंचने पर परिजन उन्हें ढूंढने लगे। इसी दौरान वह खाली प्लाट में पहुंची तो छप्पड़ में दोनों बच्चों के शव थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें