फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा में मासूम की मौत: कुत्तों ने ढाई साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला, परिजन बोले- समय पर इलाज मिलता तो बच जाती जान

Thu, 24 Mar 2022 08:09 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

वार्ड नंबर 26 के पार्षद कृष्ण कुमार ने कहा कि माली कृष्ण कुमार किराए पर रहते  हैं। उनकी बच्ची जब खेल रही थी तो उस पर कुत्तों ने हमला कर दिया। अगर अस्पताल में इलाज सही समय पर मिल जाता और रेफर न किया जाता तो शायद बच्ची की जान बच जाती।
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मानसा में कुत्तों ने एक ढाई वर्षीय बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला। पीड़ित परिवार के अनुसार सिविल अस्पताल में उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से उसको फरीदकोट रेफर कर दिया लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। अगर बच्ची को रेफर न करते और समय पर इलाज मिल जाता तो वह बच जाती। जानकारी के अनुसार रमदिता चौक के नजदीक जवाहरके रोड डीडी फोर्ट के पास कृष्ण माली का काम करता है।

विज्ञापन


उसकी ढाई वर्षीय बच्ची घर के आगे खेल रही थी। इस बीच कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और कई जगह बुरी तरह नोच डाला। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ि॑त अभिभावकों ने बताया कि वह सिविल अस्पताल बच्ची को लेकर पहुंचे। वहां से मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया लेकिन बच्ची की रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अगर समय पर बच्ची का इलाज हो जाता तो उसे बचाया जा सकता था।

वार्ड नंबर 26 के पार्षद कृष्ण कुमार ने कहा कि माली कृष्ण कुमार किराए पर रहते  हैं। उनकी बच्ची जब खेल रही थी तो उस पर कुत्तों ने हमला कर दिया। अगर अस्पताल में इलाज सही समय पर मिल जाता और रेफर न किया जाता तो शायद बच्ची की जान बच जाती। उन्होंने मांग की है कि बच्ची के अभिभावकों की मदद की जाए और अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाया जाए, ताकि किसी के कलेजे के टुकड़े की इस तरह जान न जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें