फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana Dog Attack: घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम को कुत्तों ने नोचा, हालत गंभीर

Mon, 16 Sep 2024 03:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना में आवार कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को बुरी तरह से नोच डाला। बच्ची के शरीर पर कई जगह कुत्तों के काटने के निशान हैं। वहीं बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
dog bite, dog attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में अवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर बुरी तरह से नोच दिया। चंडीगढ़ रोड की राजगढ़ फ्यूजन कालोनी इलाके में घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम को कुत्तों ने बुरी तरह से नोच डाला। बच्ची के चीख पुकार सुन वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने पत्थर मार कुत्तों को भगाया और शोर मचाया। इसके बाद बच्ची के परिवार वाले घर से बाहर निकले। बच्ची के शरीर पर कुत्तों के काटने के निशान हैं। बच्ची को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुत्तों ने बच्ची के सिर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों पर काटा है। कुत्तों के बच्ची के काटने के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


बच्ची के पिता नरेश कुमार ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। उनकी एक बच्ची है जो घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक से कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और बच्ची को बुरी तरह से नोच डाला। 

नरेश कुमार ने बताया कि कालोनी में अक्सर आवारा कुत्ते झुंड में घूमते रहते हैं। कुत्ते आए दिन किसी न किसी को काट लेते हैं। कालोनी के लोगों ने बताया कि कुत्तों के हमले के बाद इलाके के बच्चों के साथ साथ बड़ों में भी डर बना हुआ है। बच्चे घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। कई बार पहले भी आवार कुत्ते लोगों को काटने का प्रयास कर चुके हैं। इस बाबत कई बार प्रशासन से गुहार भी लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा। उन्होंने मांग की कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए। ताकि बिना किसी डर के बच्चे गली मोहल्ले में खेल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें