फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: डीसी के खिलाफ विधायक की अभद्र बयानबाजी पर फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
भद्रवाह। सेरी बाजार में विधायक मेहराज मलिक के ​खिलाफ प्रदर्शन करते लोग: संवाद
विज्ञापन
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति भद्रवाह ने भी की विधायक की निंदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। डोडा के विधायक मेहराज मलिक की ओर से उपायुक्त हरविंदर सिंह के खिलाफ कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को भद्रवाह में लोगों ने ऐतिहासिक सेरी बाजार में प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने नारेबाजी कर विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने विधायक पर न केवल उपायुक्त को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाने बल्कि उनके परिवार को भी विवाद में घसीटकर अपनी सीमा लांघने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन से मेहराज मलिक पर पीएसए लगाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मलिक वरिष्ठ अधिकारियों को गाली-गलौज करने के आदी हैं। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों से हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है और ये शासन व्यवस्था का अपमान है।
विज्ञापन

प्रमुख नागरिक सनी शर्मा ने भारी बारिश और विनाशकारी बाढ़ के बाद डोडा के उपायुक्त द्वारा किए गए राहत कार्यों की सराहना की। शर्मा ने कहा कि भद्रवाह के लोगों ने उपायुक्त के समय पर और अथक प्रयासों की सराहना की है जिन्होंने खराब मौसम के दौरान जनता के साथ खड़े होकर उनकी परेशानियों को कम करने के लिए चौबीसों घंटे काम किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद सरदार रंगील सिंह के नेतृत्व में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति भद्रवाह ने पत्रकारवार्ता की। इसमें रंगील सिंह ने विधायक मेहराज मलिक द्वारा सोशल मीडिया पर डोडा के उपायुक्त हरविंदर सिंह के खिलाफ कथित तौर पर की गई अपमानजनक और अभद्र टिप्पणियों की कड़ी निंदा की।
उन्होंने उपराज्यपाल प्रशासन से विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की ताकि भविष्य में इस तरह के शर्मनाक कृत्य की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें