फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कटिहार और छपरा रूट पर चलेंगी 2 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

Sat, 06 Sep 2025 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लुधियाना। उत्तर रेलवे ने आगामी त्योहारी दिनों में यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ की निकासी के लिए अमृतसर-कटिहार और अमृतसर-छपरा रूट पर 2 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
इन ट्रेनों में अमृतसर-कटिहार-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल (05736/05735) अप व डाउन के 14 फेरे लगाएगी। ये ट्रेन 17 सितंबर से 5 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को रात्रि 21:00 बजे कटिहार से प्रस्थान करके एक दिन बाद सुबह 9:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी और 19 सितंबर से 7 नवंबर तक (26 सितंबर को छोड़कर) प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 13:25 बजे अमृतसर से वापसी की दिशा में प्रस्थान करके एक दिन बाद रात्रि 23:45 बजे कटिहार पहुंचेगी। इस ट्रेन को पूर्णियां, अररिया कोर्ट, फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी जंक्शन, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला कैंट, राजपुरा, ढंडारी कलां, जालंधर सिटी और ब्यास स्टेशन पर स्टॉपेज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से अमृतसर-छपरा-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल (04608/04607) अप व डाउन के 20 फेरे लगाएगी। ये ट्रेन 28 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को अमृतसर से सुबह 9:40 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 09:00 बजे छपरा पहुंचेगी और 29 सितंबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से दोपहर 12 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 13:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में अप व डाउन के दौरान ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर और सीवान स्टेशन से चढ़ने व उतरने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें