फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बर्खास्त पुलिसकर्मी अमनदीप कौर आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ने जांच-पड़ताल के बाद की कार्रवाई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बठिंडा। एएनटीएफ द्वारा नशे समेत पकड़ी गई पंजाब पुलिसकर्मी को सोमवार विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया है। उक्त महिला की गिरफ्तारी के समय उसके साथ एक पंजाबी महिला गायक भी थी। विजिलेंस ने अमनदीप की आय एवं खर्च संबंधी पिछले छह वर्ष से अधिक समय की जांच करने के बाद ही केस दर्ज किया है। अप्रैल में अमनदीप कौर को 17 ग्राम से अधिक नशे समेत एएनटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उक्त महिला को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर थी।
विज्ञापन




विजिलेंस अमनदीप के आय व खर्च से जुड़ी जांच कर रही थी जिसमें खुलासा हुआ कि एक अप्रैल 2018 से लेकर 31 मार्च 2025 तक उसने आय से 31 लाख रुपये अधिक खर्च किया है। इसके बाद विजिलेंस ने उसे विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर सोमवार को गांव बादल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें