करीब 15 दिन पहले कर्ज के कारण जहरीला पदार्थ निगलने वाले गांव हीरेवाला के युवा किसान जगतार सिंह (20) पुत्र गुरदेव सिंह की शुक्रवार को शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक पर छह लाख रुपये का कर्ज था।
मृतक के भाई गुरलाल सिंह ने बताया कि कम जमीन होने के कारण कर्ज उतर नहीं रहा था। इससे परेशान होकर जगतार सिंह ने 15 दिन पहले घर में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जगतार पर बैंक, आढ़ती का छह लाख रुपये का कर्ज था। पिता गुरदेव सिंह नेत्रहीन हैं। मृतक के दो छोटे लड़के है। घर में ओर कोई कमाने वाला नहीं है।
भारतीय किसान यूनियन के नेता दिलबाग सिंह व जिलाध्यक्ष राम सिंह भैणीवाघा ने बताया कि किसान का कर्ज माफ करके आर्थिक मदद देने की मांग सरकार से की है।