संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की गई है। कृषि छात्रों और बेरोजगार डिग्रीधारकों ने सरकार से यह अपील की है।
छात्रों ने डॉ. गोसल के चार साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और कृषि शिक्षा में उनकी भूमिका को सराहा। उनका कहना है कि प्रदेश के कृषि क्षेत्र के कई अहम मुद्दे अभी लंबित हैं। डॉ. गोसल ने विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे, शोध और परिसर के सुंदरीकरण को बढ़ावा दिया। उन्होंने कृषि युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार से पैरवी की। इसमें कृषि शिक्षकों की नियुक्ति और खाली पद भरना शामिल है। छात्र नेताओं ने कहा कि पंजाब कृषि संकट से जूझ रहा है, ऐसे में डॉ. गोसल का अनुभव उपयोगी होगा।