नशे के ओवरडोज से वीरवार को तीन युवकों की मौत हो गई। बेट इलाके के गांव भूंदड़ी के पास कुलगहना सड़क पर गांव में दाखिल हो रहा मोटरसाइकिल सवार अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस को मृतक हरसिमरन सिंह निवासी गंाव रकबा से नशा लेने वाली सीरिंज मिली।
भूंदड़ी के एक युवक की भी अधिक नशा करने के कारण हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्यों ने उसे सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
जालंधर के गांव बुर्ज ढांडरा निवासी गुली वीरवार को किश्ती से सतलुज नदी पार कर रहा था। इसी दौरान उसकी तबियत अचानक खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। मृतक के कब्जे से पुलिस को नशा बरामद हुआ है।
पुलिस चौकी भूंदड़ी के इंचार्ज अमरजीत सिंह का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार की मौत अधिक नशे के कारण हुई लगती है। भूंदड़ी के युवक की मौत से संबंधित कोई जानकारी हासिल नहीं हुई। उनका कहना है कि सारे मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ साफ तौर पर कहा जा सकता है।