हंडियाया रोड पर घटित एक सड़क दुर्घटना में प्लस टू के छात्र की मौत हो गई है। थाना सिटी के प्रभारी संजीव गोयल ने बताया कि एसडी कालेज के प्लस टू का छात्र रूपिंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह शुक्रवार को अपने घर आए मामे के लड़के को बस चढ़ाने के लिए अपनी स्कूटी पर हंडियाया चौक छोड़ने गया था।
जब लौट रहा था तो उसकी स्कूटी एक साइकिल सवार से जा टकराई। साइकिल सवार तो बाल बाल बच गया लेकिन रूपिंदर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे लोगों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी गोयल ने बताया कि रूपिंदर के पिता कुलदीप सिंह के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।