फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल विंडो दफ्तर के बाथरूम में मिला युवक का शव, वीरवार दोपहर से लापता था सतवीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पुलिस कमिश्नर दफ्तर के सामने सिंगल विंडों कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब बाथरूम में ें एक युवक का शव मिला। मुलाजिमों ने इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी और थाना डिवीजन पांच की पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान मिल्लरगंज इलाके में मोहल्ला निरंकारी में रहने वाले सतवीर सिंह (25) के रुप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है कि युवक वहां कैसे पहुंच गया।
विज्ञापन

एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मिलर गंज के निरंकारी मोहल्ला निवासी सतवीर सिंह वीरवार दोपहर से ही घर से लापता था। उसके परिजनों शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाने में युवक के बारे में लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्हें दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर बने सिंगल विंडो के बाथरूम में एक युवक का पड़ा हुआ है। उन्होंने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया। परिजनों ने उसकी पहचान की। फिलहाल मृतक के मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें