फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्पण को बीसीए में 79.7 प्रतिशत अंक

Sat, 06 Jun 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की ओर से ली गई बीसीए फाइनल की परीक्षा में विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


कमला लोहटिया कॉलेज के छात्र दर्पण अरोड़ा ने 79.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला, हरप्रीत ने दूसरा और मनीष ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कॉलेज फॉर वुमन की छात्रा गुरलीन कौर ने 77.37 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला, मनप्रीत कौर ने दूसरा और पूनम शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

देवकी देवी जैन मेमोरियल कॉलेज की छात्रा चीनू जैन ने 77.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला, साक्षी बावा ने दूसरा और हिना सूद ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज की छात्रा योगिता ने 72.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला, प्रिया ने दूसरा और जशनप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज मॉडल टाउन की छात्रा खुशदिलप्रीत बराड़ ने 74 प्रतिशत, मनजोत कौर ने 71 प्रतिशत और सिमरजीत कौर ने 67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें